बागेश्वर, जून 7 -- बागेश्वर। नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने की दिशा में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को दो नई मोटरसाइकिल मिली हैं। इन बाइकों को जल्द ही यातायात पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन एवं निगरानी कार्य को गति मिलेगी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया की नई मोटरसाइकिल के माध्यम से यातायात कर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और संकरे मार्गों पर तेजी से पहुंच सकेंगे। इससे जाम की स्थिति को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था होगी और मजबूत जल्द ही इन बाइकों को यातायात पुलिस को सौंपे जाएंगे। यह भी पढ़ें- ब...