दुमका, मार्च 11 -- देश के सभी जिला मुख्यालयों में कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग दुमका के समाजसेवी सह झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की है। इस बावत राजेश सिंह ने संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से एक आवेदन भी प्रधानमंत्री को भेजा है और मांग किया है कि कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा सभी जिला मुख्यालय में अनिवार्य रूप से शुरू होना चाहिए। आवेदन में राजेश सिंह ने जिक्र करते हुए कहा कि भारत में हर साल सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है, लेकिन भारत के हर राज्य में कैंसर की पहचान (डायग्नोसिस) और उसके इलाज के मुकम्मल इंतजाम नहीं है। भारत में कैंसर से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 22 साल में भारत में डेढ़ करोड़ से अधिक कैंसर मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.