जिला मुख्यालयों पर शिक्षक संघ का धरना अब 17 को
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। शिक्षक पात्रता परीक्षा की विसंगति दूर करने और पुरानी पेंशन बहाली समेत प्राथमिक शिक्षकों के मुद्दों को लेकर आंदोलनरत प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाला धरना-प्रदर्शन 15 जुलाई के स्थान पर अब 17 जुलाई को होगा।यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप-प्रधान चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर लिया गया है। आयोग की ओर से 15 जुलाई को ही ग्राम पंचायत के उप-प्रधानों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखते हुए प्रांतीय तदर्थ समिति ने जिला मुख्यालयों के कार्यक्रम को दो दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.