जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग ने की बैठक
जमशेदपुर, मई 3 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग की महत्वपूर्ण बैठक काशीडीह स्थित प्राइड होटल में हुई। अध्यक्षता जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने की। बैठक में 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टूपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यूथ विंग के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और गहन विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक लोगों तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके। महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक-संगीत, पारंपरिक नृत्य, कठपुतली शो, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्वी सिहंभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.