हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 53वें वैशाली जिला महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहल की गई। इस अवसर पर जिला अतिथि गृह, हाजीपुर में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे एवं आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए गए। इस क्रम में सदर अस्पताल, हाजीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। जिला समाहरणालय परिसर में भी जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार, निःशुल्क चश्मे एवं आयुष्मान कार्ड वितरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.