मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को अग्निशमन अधिकारी सुनील यादव एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को आग लग जाने पर सुरक्षा के लिए मॉकड्रील कर प्रशिक्षण कराया। प्रशिक्षण के दौरान स्टाफ को आग लगने के मुख्य कारणों, बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। सुनील यादव ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सूचना देना, मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना तथा प्राथमिक सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में अस्पताल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साह...