हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश परिवार नियोजन के मामले में नवाचार किया है। यह नवाचार महिलाओं को लगने वाले गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा में हुआ है। अंतरा सब क्यूटेनियन (अंतरा- एससी) नाम से तैयार नया इंजेक्शन पहले के मुकाबले जहां ज्यादा असरकारी है, वहीं इससे संक्रमण का खतरा भी कम होगा। इसे लगवाने का तरीका भी पहले से आसान होगा। एक अप्रैल से इसकी जिले में शुरुआत हो गई है। जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी और महौं में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा चुका है। दरअसल, गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा हर तीन माह में लिया जाता है। प्रदेश में हर माह करीब छह लाख इंजेक्शन की मांग है। अब तक यह इंजेक्शन कूल्हे अथवा बांह में लगाना पड़ता है। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि अंतरा-एससी सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है। यह एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.