धनबाद, अप्रैल 22 -- रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं करने और परिसीमन बिल के सहारे टालने के विरोध में कार्यक्रम हुआ। महिला कांग्रेस ने पुतला जलाने से पूर्व महिला आरक्षण बिल को अभी से लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता महिला आरक्षण बिल को लागू करने की तख्तियां अपने हाथों में लिए हुई थीं। सीता राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है। महिला आरक्षण बिल अब कानून है और संसद में परिसीमन बिल गिरा जबकि महिला आरक्षण बिल के गिरने की बात कह कर प्रधानमंत्री संसद की गरिमा को गिरा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.