जिला महिला कबड्डी टीम गठन के लिए ट्रायल आज
बेगुसराय, जुलाई 30 -- बीहट। बिहार सरकार के खेल विभाग तथा बिहार ओलंपिक संघ के बैनर तले होने वाले बिहार गेम्स को लेकर बेगूसराय जिला महिला कबड्डी टीम का गठन किया जाना है। जिला टीम के गठन के लिए शुक्रवार को बीहट के संस्कार भवन परिसर में ट्रायल होना है। बेगूसराय जिला कबड्डी संध के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल तथा सचिव सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबद्ध क्लब के खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज के फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है। ट्रायल तीन बजे अपराह्न शुरू हो जाएगा। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.