जिला महिला अस्पताल से महिला ने नवजात को किया चोरी
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर। सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में सोमवार को दिनदहाड़े नवजात बच्चे को चोरी कर लिया गया। घटना का पता लगते ही हड़कंप मच गया। प्रसव के करीब 12 घंटे बाद एक महिला ने टीका लगवाने में मदद के बहाने नवजात के पिता को झांसे में लिया और उसकी गोद से बच्चा लेकर फरार हो गई। महिला ने पिता को टीकाकरण कार्ड लाने भेजा और इसी बीच नवजात को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई। घटना के बाद परिवार बदहवास है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध महिला की पहचान और नवजात की बरामदगी में जुटी है। देहात कोतवाली के शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम ने रविवार को पत्नी शबाना को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब डेढ़ बजे शबाना ने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया। सोमवार दोपहर नाजिम, नवजात को टीका लगवाने के लिए ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.