आजमगढ़, जुलाई 16 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर बुधवार की शाम डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू देवी पत्नी भीमराज को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में परिजनों ने भर्ती कराया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अवैध नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जिला महिला अस्पताल में पहुंचने पर चिक...