आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में अब गर्भाशय कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा शुरू होगी। डॉक्टर संदिग्ध मामलों में बायोप्सी के लिए सैंपल भी लेंगे। इसके लिए शासन की ओर से कोल्पोस्कोप और हिस्टेरोस्कोप मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे महिलाओं से जुड़े अन्य रोगों की जांच और उपचार भी आसान होगा। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। अधिकांश महिलाएं प्रसव, गर्भाशय संबंधी समस्याओं और बांझपन के इलाज के लिए आती हैं। 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में असामान्य रक्तस्राव समेत अन्य दिक्कतें सामने आती हैं, जो कई बार गर्भाशय कैंसर से भी जुड़ी हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- पैथोलॉजी में गार्ड बढ़ाने के निर्देश अब तक जांच के लिए महिलाओं को बाहर भटकना पड़ता था, लेकिन नई मशीनों से अस्पताल में ही दूरबीन विधि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.