गोंडा, जून 21 -- गोंडा, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शनिवार शाम से पानी की सप्लाई ठप होने हाहाकार मचा है। करीब चौबीस घंटे से पानी न आने से तीमारदारों को बाहर से बोतल में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को शौचालय तक जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। यही नहीं एमसीएच विंग में लगे वाटर कूलर खराब होने की बात भी तीमारदारों ने कहीं। अस्पताल के एचसीएच विंग में 80 से ज्यादा महिलाएं भर्ती हैं। अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों ने बताया कि मोटर फुंकने की वजह से पानी समस्या खड़ी हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह बंगले झांकते नजर आए। उन्होंने बताया कि वाटर टेबल नीचे चले से पानी समस्या पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि देररात पानी की सप्लाई बहाल कर दी...