मऊ, नवम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों के जन्म पर सोहर गीत बजाकर खुशी मनाई गई। कुल 20 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित किए गए साथ ही साथ उनकी माताओं को मिष्ठान प्रदान कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना और मातृत्व वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान किया गया। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 181, 108, 1090, 1098, और 1076 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.