हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खामियां एक बार फिर उजागर हो गईं। गुरुवार को जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त के अनुपस्थित रहने के कारण गर्भवती महिलाओं समेत कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकी। दूर-दराज से आए मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली। वहीं, मेला अस्पताल में लगातार तीसरे दिन भी डॉग बाइट के मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं मिल सकी। इससे मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें मजबूरी में बाहर से वैक्सीन खरीदनी पड़ी। कनखल निवासी रीना देवी ने बताया कि वह सुबह से अस्पताल में इंतजार कर रही थीं, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से जांच नहीं हो सकी। मायापुर के रमेश कुमार ने कहा कि कुत्ते के काटने के बाद जब वह वैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.