जिला महिला अस्पताल में एनेमिक मरीजों में गिरावट
फतेहपुर, जुलाई 10 -- फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में एनीमिया नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जून माह में जांच के दौरान सिर्फ चार महिलाएं ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित पाई गईं। पहले की तुलना में यह संख्या काफी कम है, जिसे डाक्टर और स्वास्थ्य विभाग बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के दौरान हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है। जिन महिलाओं में खून की कमी पाई जाती है उन्हें आयरन व फोलिक एसिड की दवा उपलब्ध कराने के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी जाती है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में उनका उपचार भी किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.