गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, हिदुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की हकीकत परखने को लेकर शनिवार को स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। विभिन्न वार्डों, ओपीडी व जांच केंद्रों की बारीकियों से पड़ताल के बाद टीम ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्टेट रिव्यू मिशन के जांच अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने एक सहयोगी जांच अधिकारी के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के निरीक्षण में उन्होंने नई व पुरानी ओपीडी, इमरजेंसी, इमरजेंसी वार्ड, मेल-फीमेल आर्थो वार्ड, सर्जरी व बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। करीब एक बजे टीम महिला अस्पताल पहुंच गई। यहां करीब ढाई घंटे तक पड़ताल के बाद दोनों अस्पताल के प्रमुख अधीक्षकों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.