जिला महिला अस्पताल के अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, धुआं उठने से हड़कंप
उरई, जून 26 -- उरई। संवाददाता जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर लोड बढ़ने से अंडरग्राउंड बिजली केबल में फाल्ट हो गया। धुआं निकलने से वहां थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया और बिजली सप्लाई को बंद कराने के साथ जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई।उमस भरी गर्मी में कूलर पंखा और एसी से बढ़े लोड के कारण शुक्रवार को दोपहर में जिला महिला अस्पताल में अंडरग्राउंड मेन केबल में फाल्ट हो गया। अस्पताल गेट के पास स्थित केबल में फाल्ट होने के बाद धुआं निकलने से वहां हड़कंप मच गया। विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर जनरेटर चलवा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जल रही केबल व ट्रांसफार्मर का फ्यूज, लोग बेहाल वहीं ठेकेदार केबिल बदलने में लग गये। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके पाल ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हुआ था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.