जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में अंडरग्राउंड केबल धधकी, आग लगने से मचा हड़कंप
उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता जिला महिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर दोपहर में अंडरग्राउंड केबल गर्म होने से अचानक आग लग गई। आग लगने से धुआं उठने के बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन फानन कर्मचारियों ने दौड़कर अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया तब जाकर आसपास खड़े मरीजों और तीमारदारों ने चैन की सांस ली।जिला महिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर में ओपीडी चल रही थी और डॉक्टर अपने-अपने चेंबर में महिला मरीज और गर्भवतियों का इलाज कर रहे थे। तभी ओपीडी के बाहर सप्लाई के लिए आई अंडरग्राउंड केबल गर्म हो गई। केवल गर्म होने से धुंआ उठने के साथ उसमें आग लग गई। आग के साथ धुआं उठने से बाहर खड़े मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों को लाकर आग बुझाई। इसके बाद सूचना देकर अस्पताल की मेन बिजली लाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.