जिला महिला अस्पताल, दलसिंगार पीएचसी में बनना है मॉडल टीकारण केंद्र
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के जिला महिला अस्पताल और दलसिंगार मोहल्ला की पीएचसी में मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाया जाना है। यहां पर टीकाकरण की आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। आधुनिक फर्नीचर, डिजिटल वजन मशीन, बीपी यंत्र, थर्मामीटर, जांच के आधुनिक उपकरण होंगे। बच्चों के लिए खेलने का सामान होगा। दोनों जगह स्थान उपलब्ध हो गया है। बजट के अभाव में काम लटका हुआ है। जनपद के दो सरकारी अस्पतालों में मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाया जाना है। टीकाकरण केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के साथ-साथ परामर्श, अमृत कक्ष और बच्चों के खेलने के लिए क्रीड़ा स्थल बनाए जाने हैं। इसके लिए जिला महिला अस्पताल और शहर के दलसिंगार मोहल्ला की पीएचसी का चयन किया गया है। दोनों स्थानों पर चिकित्सा प्रभारियों ने स्थान उपलब्ध करा दिया है। जिला महिला अस्पताल के सीएमस डॉ. विनय सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.