गोरखपुर, मई 22 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मकसूदन पांडेय ने संगठन विस्तार अभियान के तहत ग्राम किशुनपुर उर्फ बगही निवासी सेवानिवृत संग्रह अमीन सोमनाथ पांडेय को जिला महासचिव मनोनीत किया। उनके मनोनयन से क्षेत्र के ब्राह्मण समाज एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। सोमनाथ पांडेय के जिला महासचिव बनाए जाने पर समाजसेवी महेंद्र प्रसाद पांडेय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने एक कर्मठ एवं समाजहित में सक्रिय व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...