जिला महामंत्री बनाए जाने पर जताया आभार
सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा ने जिले में नेतृत्व को मजबूत करते हुए रवि गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास एवं जिला अध्यक्ष दीपक पुरी, बबन गुप्ता, विमला प्रधान, निर्मल कुमार बेसरा, सुशील श्रीवास्तव सहित जिले के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.