जिला मलेरिया अधिकारी ने दिया पद छोड़ने का आवेदन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने अपना पद छोड़ने के लिए सीएस को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी के परेशान करने के कारण वह अपना पद छोड़ रहे हैं। लिपिक पर लगातार परेशान करने का आरोप उन्होंने लगाया है।उधर, जिला मलेरिया विभाग के लिपिक धनंजय कुमार धीरज ने डीएम को ईमेल कर विभाग के ही एक लिपिक की शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि लिपिक के अनुपस्थित रहने पर उनकी हाजिरी बन रही है। इस मामले में उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी पर भी कई आरोप लगाए हैं और डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.