जिला मजिस्ट्रेट ने 6 बदमाशों को किया जिला बदर
बरेली, अप्रैल 11 -- जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत 6 बदमाशों को जिला बदर किया है, जबकि दो को थाने में हाजिरी देने के लिए पाबंद किया है। इसमें पांच बदमाशों पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज है, जबकि एक पर बहेड़ी और दो पर देवरनियां थाने में मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इज्जतनगर थाने में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त इदरीस, फुरकान नबी खां, सद्दाम को जिला बदर किया गया है। इसी थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद रहे शकील और सरवर को रोजाना थाने में हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है। देवरनिया थाने में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त शानू, राजू और बहेड़ी के आसिफ को भी जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानों को निर्देश जारी किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.