मथुरा, मार्च 23 -- भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर के जिला मंत्री बनने पर स्थानीय लोगों ने उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। रनवीर ठाकुर ने जिला मंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कोसीकलां व बरसाना क्षेत्र के नाहरा, संकेत, नंदगांव, रिठौरा सहित कई गांवों में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें चांदी का मुकुट और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह, पूर्व प्रधान रामहरि शर्मा, भीमा प्रमुख, राजेंद्र बोहरे, गोपाल कटारा, दीनू ठाकुर, पवन तिवारी, कन्हैया, संजय, केशव अग्रवाल, योगेश, हुकुम सिंह, बच्चू सिंह, दिगम्बर सिंह, भूप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.