धनबाद, मार्च 16 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद जिला भाजपा के संगठन में पदाधिकारी की जगह जनप्रतिनिधि हावी हो रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उक्त बातें महुदा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक महतो ने रविवार को महुदा बाजार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पद पर कुर्मी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि कुर्मी जाति के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए कुर्मी समुदाय के व्यक्ति को स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से मांग करते है कि उनकी बातों पर ध्यान देते हुए इस मामले में वरीय पदाधिकारी उचित निर्णय ले। उन्होने कहा कि पिछली बार वह मंडल अध्यक्ष बन थे लेकिन उन्हें कमिटि का विस्तार करने नहीं दिया...