हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्टाफ की कमी के कारण रक्तदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दोपहर दो बजे के बाद रक्तदान की प्रक्रिया लगभग ठप हो जाती है।

ब्लड बैंक की समस्या मेडिकल ऑफिसर की अनुपस्थिति के चलते इच्छुक रक्तदाता रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं, जबकि ब्लड बैंक को 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दावे किए जाते हैं। जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध नहीं है। मेडिकल ऑफिसर के अलावा लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और लैब अटेंडेंट जैसे आवश्यक पदों पर भी कमी बनी हुई है। इसके कारण नियमित कार्यों के संचालन में कठिनाई आ रही है और रक्तदाताओं को कई बार निराश होकर लौटना पड़ता है।

रक्तदाताओं की चिंताएं रक्तदाताओं का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वे ...