जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बिट्टू पाठक
पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान नई कार्यकारणी समिति का गठन किया गया है। इसमें झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। अजय साहू को सचिव और सनीनुल्लाह खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। शैलेश चंद्रवंशी, आशीष कुमार शुक्ला, राजनंदन यादव एवं चंद्र कुमार पांडेय उपाध्यक्ष बनाए गए। डॉ शैल सिखा, राजा गुप्ता, खुर्शीद आलम एवं संतोष गुप्ता को सह सचिव तथा शशि कुमारी, सुशीला कंडोलना, जतरु उरांव एवं सुधा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। यह भी पढ़ें- मंत्री के निधन पर शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि बैठक में जिले में बॉक्सिंग के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.