जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप आज से
कानपुर, अप्रैल 2 -- प्रथम कास्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन तीन से पांच अप्रैल के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता के आधार पर ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर स्टेट चैम्पियनशिप का टिकट पाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में हर मुकाबले ऑनलाइन वेबसाइट पर प्रसारित किए जाएंगे। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.