जिला बीस सूत्री सदस्यों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला बीस सूत्री कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला बीस सूत्री के सदस्य व भाजपा नेता धर्मेन्द्र साहू के जन्मदिन पर समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान आम, अमरूद और लीची सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए।सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में सचिन कुमार, भारत रत्न यादव, विकास गुप्ता आदित्य, विजय पांडेय, नंदकिशोर पासवान, मनोज कुमार, संजय पाटिल, अमित शाह, सुंदरम आनंद, सुमन कुमार सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.