जिला बास्केटबॉल टीम का चयन 16 को
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भागलपुर में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय यूथ (अंडर-16) बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन 16 अगस्त को होगा। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि संघ की ओर से चयन प्रतियोगिता सुबह सात बजे से मालीघाट स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगी। चयन प्रतियोगिता में वैसे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म एक जनवरी, 2010 के बाद हुआ है। चयन के लिए आने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.