लातेहार, मार्च 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। जिला बाल संरक्षण इकाई, लातेहार के प्रयास से चंदवा सरोज नगर निवासी संजय कुमार के दोनों अनाथ बच्चों को अब सरकारी योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी। एयर एंबुलेंस हादसे में अपने माता-पिता को खो चुके शुभम कुमार (15 वर्ष) और शिवम कुमार (12 वर्ष) को मिशन वात्सल्य स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि दोनों बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई, लातेहार की टीम द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टीम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, सदस्य कुंदन गोप के अलावे विकास केसरी, पीएलवी राजेश प्रसाद तथा अनुज कुमार शामिल हैं। जल्द ही दोनों बच्चों को सहायता राशि मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई और...