जमशेदपुर, जून 18 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के संप्रेक्षण गृह में बंद बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए जो आवेदन जमा हुए हैं, उसके आलोक में दावा-आपत्ति की मांग की गई है। अगर कोई दावा-आपत्ति हो तो 28 जून की शाम तक उसके विरुद्ध लिखित शिकायत जमा की जा सकती है। आवेदकों की सूची चयन समिति के समक्ष विचार के लिए प्रस्तुत किया जा चुका है। निर्धारित अवधि के अन्दर मूल आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं किये गये दस्तावेजों को भी उक्त निर्धारित तिथि तक समर्पित किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पभचात किसी अभ्यर्थी से प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर एक बार फिर आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...