बाराबंकी, अप्रैल 4 -- बाराबंकी। जिला बार सभागार में शनिवार को दासगुण वेलफेयर फाउंडेशन के अंतर्गत द्वारिकामाई डेंटल हॉस्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दंत परीक्षण के बाद दवाओं का वितरण किया गया। इस शिविर में अनुभवी दन्त चिकित्सकों की टीम ने अधिवक्ताओं के दांतों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपना पंजीकरण करवाकर अपने दांतों की जांच कराई। इस मौके पर चिकित्सक डा. नेहा पटेल, डा. आनंद, डा. रिशीकांत सहित कई चिकित्सकों की टीम ने दांतों की सफाई, मसूड़ों की बीमारी सहित अन्य समस्याओं की पहचान कर मौके पर ही उपचार किया। साथ ही दांतों की देखभाल को लेकर जागरूक भी किया गया। दन्त चिकित्सकों ने अधिवक्ताओं को समय-समय पर जांच कराने और खानपान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.