नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला और सहायक चुनाव अधिकारी शंकर सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है और सभी नामांकन पत्र पूरी तरह वैध पाए गए हैं।इस बार के चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। मैदान में अरुण बिष्ट, हरिशंकर कंसल और नीरज साह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। सचिव पद के लिए अनिल बिष्ट और संजय सुयाल के बीच सीधी भिड़ंत है। दोनों ही प्रत्याशी अधिवक्ताओं का समर्थन जुटाने में कोई कसर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.