बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर चल रहे असमंजस के बीच मंगलवार को 16 मार्च को नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों का शुल्क वापस कार्यक्रम में मतदाता सूची का समायोजन न करने को लेकर अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन का घेराव किया। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। काफी समय तक बार हाल में गहमागहमी का माहौल बना रहा। जिला बार एसोसिएशन द्वारा बनाए गए चुनाव अधिकारियों ने 16 मार्च को जिला बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों से निर्धारित शुल्क के साथ नामांकन पत्र जमा कराए गए थे। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता ने याचिका दायर कर दी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन की कमेटी को अवैध बताते ...