बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी बिजनौर के 31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए 13 मार्च हो हुए नामांकन भी वैध माने जाएंगे। इसके इतर जिन नए प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना है, वे 27 को नामांकन करा सकते हैं। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तय किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कोई सूची जारी है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं। बताया कि हाई कोर्ट में दाखिल रिट याचिका पर दिए गए निर्देशों के अनुसार 13 मार्च 2026 को हुए नामांकन वैध तो रहेंगे, जबकि 16 मार्च को हुए नामांकन अवैध माने जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत ने केवल नामांकन प्र...