दरभंगा, जून 23 -- लहेरियासराय। जिला बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को प्रख्यात बैरिस्टर व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। अधिवक्ता शंभू नाथ प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अमरनाथ झा के संयोजन में अधिवक्ताओं, भाजपा नेताओं व समाजसेवियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता थीं। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना भी थे। अधिवक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- जिला बार एसोसिएशन ने मनाया बलिदान दिवस यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद ...