बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में काफी गहमागहमी के बाद देर रात परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य पदों पर कड़े मुकाबले के बाद राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष और मनोज सेठी महासचिव पद पर विजयी घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र टिकैत ने मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार चौहान जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में तुषार चौधरी निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर मोहित मलिक को सफलता मिली। संयुक्त सचिव (संस्कृतिक) पद पर वंदना आजाद ने विजय प्राप्त की, वहीं संयुक्त सचिव (लाइब्रेरियन) पद पर नितिन कुमार विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.