नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद 25 और 27 मार्च को उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 28 मार्च को दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.