नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन फॉर्म संभावित उम्मीदवारों की ओर से खरीदे गए। नामांकन प्रक्रिया आज यानि मंगलवार को भी जारी रहेगी।मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार रुपये, उपाध्यक्ष के लिए पांच हजार रुपये, सचिव पद के लिए 5 हजार 500 रुपये, संयुक्त सचिव के लिए 2 हजार 500 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो हजार रुपये शुल्क तय किया गया है। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नामा...