बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक में वार्षिक चुनाव 2026-27 को विधिक एवं परंपरागत प्रक्रिया के तहत संपन्न कराने के लिए चुनाव कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में पूर्व अध्यक्ष चरत सिंह, राकेश कुमार, अनिल भटनागर, शुभम, नफीस कुरैशी, मुकुल राठौर, दुष्यंत त्यागी, धर्मेंद्र रस्तोगी, नईम अहमद, त्रिवेंद्र सिंह, जयनेन्द्र, देवेन्द्र कटारिया, खुर्शीद मोहसिन जैदी, राजेन्द्र सिंह, विवेक उर्फ नीटू, विनीश कुमार, विनोद तोमर, गंगाराम, अजय जंघाला व संजय शर्मा को शामिल किया गया है। कमेटी मॉडल बाईलाज के अनुरूप आपसी विचार-विमर्श कर शीघ्र चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगी तथा बार में एकता और गरिमा बनाए रखने का प्रयास करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.