बाराबंकी, जून 12 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फव्वाद किदवाई ने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीलीप गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। शहर के सिविल लाइंस स्थित स्वर्गीय मोहसिना किदवाई के आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश दीक्षित व संचालन सरजू शर्मा ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, फर्रूख मुबीन, वीरेन्द्र यादव, जयन्त गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...