रांची, मई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुरानी विधानसभा में आर्म्स गार्ड में तैनात कैलाश पूर्ति की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। उनके पुत्र समीर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समीर ने पुलिस को बताया कि पिता दो मई की शाम सात बजे विधानसभा स्थित अपने कमरे से निकले थे। धुर्वा सेक्टर टू सामान लेकर वह रोड पार कर रहे थे। तभी एक कार तेजी आई और पिता को रौंद दिया और फरार हो गया। पीसीआर की मदद से पिता को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.