जिला बनेगा मछली उत्पादन का हब,बढ़ेगी आमदनी
मधुबनी, सितम्बर 2 -- मधुबनी। मिथिला क्षेत्र अब मछली उत्पादन में बड़ी छलांग लगाने की तैयारीमें है। जिले को देश के टॉप पांच मछली उत्पादक जिला बनाने पर विभाग काम कर रहा है। जिससे जिला शीघ्र मछली उत्पादन का हब बनेगा। मत्स्य विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 132.67 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का बड़ा लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य के पूरा होते ही जिले के मत्स्य पालक किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी। करीब 50 हजार लोगों को इससे फायदा होगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में मौजूद 15,075 हेक्टेयर में बने तालाब, पोखर और जलाशयों में वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन कराया जाएगा। इसमें सरकार द्वारा चिह्नित निजी और सरकारी दोनों तालाब शामिल हैं। तालाबों की उर्वरता बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदान पर जीरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.