सागर, मई 8 -- मध्यप्रदेश में सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे बीना को जिला बनवा दें और विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपए दिला दें तो वह पार्टी के साथ रहने को तैयार हैं। शुक्रवार को सागर में मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक सप्रे ने कहा कि उनकी विधानसभा सदस्यता का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जो भी निर्णय न्यायालय करेगा, वही उनका अंतिम रुख होगा। सप्रे ने कहा कि जनता अपना निर्णय दे चुकी है और वह फिलहाल क्षेत्र के विकास कार्यों को करने में जुटी हैं। कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बनीं सप्रे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार जताते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में क्षेत्र में लगभग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.