हापुड़, मार्च 24 -- कोतवाली नगर पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक बदमाश को क्षेत्र में घूमनते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में बुलंदशहर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली से जिलाबदर अपराधी रामपुर रोड मोहल्ला मजीदपुरा का जुबैर उर्फ डोला एक मीट फैक्ट्री के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसे जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिले से जिलाबदर किया गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.