जिला बदर को पुलिस ने जनपद सीमा से कराया बाहर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- कायमगंज, संवाददाता।जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने नगला बिलौना निवासी श्यामू पाल को जिला बदर की कार्रवाई के तहत जनपद सीमा से बाहर कर दिया। पुलिस टीम ने ब्राहिमपुर सीमा पर डुगडुगी पिटवाकर आदेश का सार्वजनिक ऐलान किया और आरोपित को एटा जनपद की सीमा की ओर रवाना किया।
जिला बदर की कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र के गांव नगला बिलौना निवासी श्यामू पाल के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई गई। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, एसआई ज्ञान प्रकाश पाण्डेय तथा पुलिस बल आरोपित को साथ लेकर ब्राहिमपुर स्थित जनपद सीमा तक पहुंचे।
सार्वजनिक घोषणा यहां पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर जिला बदर आदेश से संबंधित दिशा-निर्देश सार्वजनिक रूप से सुनाए। इसके बाद आरोपित को जनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.