जिला बदर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया
हापुड़, मई 29 -- कोतवाली पुलिस ने अपराधिक घटनाओं में लिप्त जिला बदर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी सलीम ऊर्फ नन्हे के खिलाफ चोरी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पिछले दिनों ही जिला बदर किया गया था। उसके बाद भी आरोपी गुरुवार को जनपद में ही घूमता पाया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जिला बदर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.