कौशाम्बी, मार्च 1 -- जिला बदर किए गए अपराधी को गिरफ्तार करने कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव गई पुलिस टीम से अभद्रता की गई। आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस वालों को महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी भी दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकी। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव का सुनील तिवारी उर्फ मिथुन पुत्र कंधई तिवारी शातिर अपराधी है। 19 फरवरी को पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल शर्मा उसे जिला बदर कर चुके हैं। मामले की जानकारी होने के बाद भी शनिवार को वह घर पर मौजूद था। इसकी सूचना मिलने पर सिंघिया चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा ने एसओजी टीम के साथ उसके घर पर छापामारी कर दी। बताया कि दबिश के दौरान अपराधी के घर की महिलाओं ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.